Type Here to Get Search Results !

Passport Size Photo Maker


Quality: 100%

Passport Size Photo Maker क्या है?


आज के डिजिटल जमाने में पासपोर्ट, वीजा, स्कूल आईडी, या एग्जाम अप्लीकेशन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करने की बहुत ज्याद आवश्यकता पड़ती है। पासपोर्ट साइज फोटो बनाने में कभी साइज गलत हो जाता है कभी डाइमेंशन गलत हो जाती हैं, या बहुत से लोग कंप्यूटर से फोटोशॉप से बनाना नहीं जानते या फिर कभी बनाने के बाद फोटो प्रिंट करने में प्रॉब्लम आती है। इसलिए हमने आपके लिए एक passport size photo maker टूल बनाया है जिससे आप बहुत आसानी से अपने फोन से या कंप्यूटर से बिना कोई ऐप डाउनलोड किए अच्छा सा पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप एक से ज्यादा जैसे:- 5,10,15,20 25 etc. कुछ इस प्रकार से एक A4 साइज सीट पर फोटो बनाना चाहते हैं तो भी बहुत ही आसानी से एक ही क्लिक में बना सकते हैं। और इसके साथ ही आप फोटो का साइज कम ज्यादा भी कर सकते हैं।


Passport Size Photo Maker: कैसे यूज करें 


Upload Photo: अपलोड फोटो के बटन पर क्लिक करें और अपनी फोटो को सिलेक्ट करके जिस फोटो को आप पासपोर्ट साइज में बनाना चाहते हैं।


Crop Your Photo: जैसे ही आप अपनी फोटो सिलेक्ट करेंगे एक फोटो क्रॉपिंग मॉडल आपके सामने खुलकर आ जाएगा अब आप अपनी फोटो का ऊपर वाला हिस्सा अपने हिसाब से सिलेक्ट कर लीजिए जिस तरह से आप पासपोर्ट साइज फोटो में रखना चाहते हैं। उसके बाद आप crop के बटन पर क्लिक करें।


Select Layout: अब आपके सामने एक सीट पर 15 पासपोर्ट साइज फोटो ऑटोमैटिक बनकर आ जाएंगे। लेकिन आप जितने फोटो रखना चाहते हैं उतने रख सकते हैं। जैसे आप अगर सिर्फ एक फोटो बनाकर कही अपलोड करना चाहते हैं तो आप वो भी कर सकते हैं। या आप 5, 10, 15, 20, 25 फोटो को A4 सीट में बनाकर प्रिंट करवा सकते हैं। आपको सिर्फ अपलोड फोटो बटन के नीचे फोटो को सिलेक्ट करने की बटन देखने को मिलेगी उस पर क्लिक करना है। 


Adjust Quality: इस तरह से पासपोर्ट साइज फोटो बन जाने के बाद अब आप साइज भी सिलेक्ट कर सकते हैं इसके लिए आपको फोटो के नीचे एक क्वाल्टी स्लाइडर का फंक्शन दिख रहा होगा आप उसको कम ज्यादा करके अपने फोटो को डाउनलोड कर सकते हैं। आपको अपने फोटो का साइज जितना रखना है अपने हिसाब से कर लीजिए। अगर प्रिंट कराना है तो आप 100% जो ऑटोमैटिक सिलेक्ट है उसको रहने दीजिए।


Preview & Download: आपको रियल टाइम में तुरंत पासपोर्ट साइज फोटो का प्रिव्यू दिख रहा होगा आपने जितने पासपोर्ट साइज फोटो बनाए होंगे। अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपने पासपोर्ट साइज फोटो को आसानी से डाउनलोड कर लीजिए।


Passport Size Photo Maker: Conclusion


चाहे आपको पासपोर्ट, एग्जाम, स्कूल आईडी, या वीजा अप्लीकेशन फॉर्म के लिए पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए या फिर आप पासपोर्ट साइज फोटो एक A4 सीट पर बनाकर प्रिंट निकलवाने के लिए चाहिए। आप यहां से आसानी से बस एक क्लिक में अपना पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते हैं जैसे मैने पूरा तरीका बताया है। फिर भी अगर आपको कोई भी प्रॉब्लम आ रही है तो आप हमारी वेबसाइट पर नीचे दी गई contact की लिंक पर क्लिक करके हमसे contact करके पूछ सकते हैं।